फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cracks in houses in fourlane construction

कटिंग और ब्लास्टिंग से घरों में आई दरारें

Fri, 13 May 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 13 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी की ओर से नियमों को दरकिनार करना लोगों के लिए महंगा पड़ रहा है। कंपनी की ओर से की जा रही कटिंग और ब्लास्टिंग के कारण लोगों के घर गिरने की कगार पर पहुंच चुके हैं। इससे सैकड़ों लोग दहशत में हैं। लोगों की बार-बार मांग के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं। ऐसे में गुस्साएं लोगों ने शुक्रवार को कल्लर के पास करीब दो घंटे तक चक्का जाम रखा। लोगों के गुस्से को देखकर पुलिस और कंपनी प्रबंधन मौके पर पहुंच,े तब जाकर लोगों को किसी तरह से शांत करवाया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिला की ग्राम पंचायत बैहना जट्टा के गांव कल्लर में फोरलेन निर्माण कंपनी की खुदाई से रिहायशी मकानों में दरारें आ गई हैं। वहीं, मकान मालिक रोशन लाल पुत्र श्रीराम और सुदेश कुमारी ने गांव के लोगों और पंचायत सदस्यों को लेकर सुबह 10:15 बजे से लेकर 12:10 बजे तक चक्का जाम कर रखा था। रभगेड़ ऋषिकेश वाया औहर रोड को कल्लर गांव के पास जाम किया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के कारण लोगों को गर्मी में भारी परेशानियों से दोचार होना पड़ा। रोशन लाल ने बताया कि वर्ष 2013 में इस बारे उपायुक्त और एसडीएम व निर्माण कंपनी के अधिकारियों को भी शिकायत पत्र दिया था। शिकायत पत्र पर न तो जिला प्रशासन और न ही कंपनी ने कोई कदम उठाए। कंपनी ने घरों के नीचे खुदाई चार महीने पहले कर रखी है। लेकिन, ल्हासे को गिरने से रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। फोरलेन निर्माण में हो रही ब्लॉस्टिंग के कारण स्वारघाट के आसपास के लोगों के घरों में दरारें आ गई हैं। लोगों के विरोध के बाद क्षेत्र की पंचायत और विधायक भी दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पंचायत प्रधान विक्रम धीमान सहित पूर्व प्रधान, वार्ड सदस्यों सहित 40 से 50 लोग मौजूद रहे।

घरों के होंगे सर्वे : श्रीवास्तव
फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारी श्रीवास्तव और साइट इंचार्ज नीरज ने लोगों को आश्वासन दिया है कि घरों के सर्वे किए जाएंगे। लोगों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम और तहसीलदार के समक्ष रखें समस्या : उपायुक्त
उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर का कहना है कि लोग इस मामले में एसडीएम और तहसीलदार से मिलकर अपनी समस्या रखें। एसडीएम और तहसीलदार को इस मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed