फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Crackdown on drug smugglers: Five cases of 'Chitta' (synthetic drug) smuggling registered in 24 hours.

Bilaspur News: नशा तस्करों पर शिकंजा, 24 घंटे में चिट्टा तस्करी के पांच मामले दर्ज

Sat, 01 Aug 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on drug smugglers: Five cases of 'Chitta' (synthetic drug) smuggling registered in 24 hours.
पुलिस ने नौ आरोपी किए गिरफ्तार,43.57 ग्राम चिट्टा किया बरामद
विज्ञापन

मुख्य तस्करों तक पहुंचने पर पुलिस का फोकस

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के पांच मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में कुल 43.57 ग्राम चिट्टा बरामद कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इन मामलों में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर नशे की सप्लाई चेन और मुख्य तस्करों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
सबसे बड़ी बरामदगी थाना सदर के तहत पट्टा फोरलेन में हुई, जहां वोल्वो बस की जांच के दौरान तरसेम सिंह निवासी गांव पिपली, तहसील एवं जिला फरीदकोट पंजाब के कब्जे से 15.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना सदर में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में फोरलेन पर तुनू के पास नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार गुड्डु राम निवासी गांव पधाणा, डाकघर ध्वाल, तहसील सुंदरनगर और विक्रम निवासी सलापड़ कॉलोनी तहसील सुंदरनगर मंडी से 9.01 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तीसरे मामले में थाना भराड़ी क्षेत्र के डुमेहर में पिकअप वाहन की तलाशी के दौरान संजय कुमार उर्फ काला निवासी गांव कुहाड़ड़ा, डाकघर डुमेहर और शशि कांत निवासी गांव बेहड़ा, डाकघर डुमेहर, तहसील घुमारवीं के कब्जे से 8.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
चौथे मामले में घुमारवीं थाना क्षेत्र में मझासू (कंदरौर) के पास वोल्वो बस की जांच के दौरान रामू निवासी सिकतर मनिराम, डाकघर गोलघर, तहसील बरगदवा, जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश से 8.72 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पांचवें मामले में थाना बरमाणा पुलिस ने मिडल स्कूल गसौड़ के समीप गश्त के दौरान मनीश कुमार निवासी गांव कठपुर, डाकघर जुखाला सुभाष ठाकुर निवासी गांव भटोली, डाकघर जुखाला और संदीप कुमार निवासी गांव गसौड़, डाकघर जुखाला के कब्जे से 2.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया। तीनों के खिलाफ थाना बरमाणा में मामला दर्ज किया गया है। पांचों मामलों में कुल 43.57 ग्राम चिट्टा किश गया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक की जांच में जुटी है, ताकि नशे की सप्लाई चेन से जुड़े मुख्य तस्करों तक पहुंचा जा सके।


कोट

बिलासपुर पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। हमारा विशेष फोकस नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने और इसके मुख्य सप्लायरों तक पहुंचने पर है। सभी मामलों में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक की गहन जांच की जा रही है। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

-अभिषेक धीमान, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed