फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cow of indigenous breed is a boon for natural farming: Dr. Anup

प्राकृतिक खेती के लिए देसी नस्ल की गाय वरदान : डॉ. अनूप

Fri, 01 Dec 2023 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
Cow of indigenous breed is a boon for natural farming: Dr. Anup
-झंडूता में आत्मा परियोजना का एक दिवसीय सामूहिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत कृषि विभाग द्वारा आत्मा परियोजना के एक दिवसीय सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत घंडीर में किया गया। इसकी अध्यक्षता किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानेंद्र सिंह चंदेल ने की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विवेक कुमार का वहां पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। वहीं, इस कार्यक्रम में खेती से संबंधित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने लोगों को विस्तार से जानकारी दी। पशुपालन विभाग की ओर से डॉ. अनूप ने जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती के लिए देसी नस्ल की गाय की उपयोगिता के बारे में पशुपालकों को अवगत कराया। इसके अलावा उप परियोजना निदेशक डॉ. पंकज ने भी प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। वहीं, आत्मा परियोजना के तहत चल रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव विवेक कुमार ने कहा कि लोगों को प्राकृतिक खेती अपनानी चाहिए। कहा कि वर्तमान में इस वातावरण में जो खेती में खाद व कीटनाशक का प्रयोग कर रहे हैं। वह सभी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके चलते प्राकृतिक खेती ज्यादा लाभकारी है। ताकि जीवन स्वस्थ रहे।
विज्ञापन

विवेक कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। वहीं, साथ ही किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लोग सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में निखिल, नेहा, तनूजा, डॉ. अरुण, दीपक, डाॅ. अरविंद, राज कुमार कौशल, विजय कौशल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed