Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Corporation gears up to tackle the strike; buses to run on 80 key routes, while rural routes will be affected.

Bilaspur News: हड़ताल से निपटने को निगम की बड़ी तैयारी, 80 महत्वपूर्ण रूटों पर बसें चलेंगी, ग्रामीण रूटों पर पड़ेगा असर

Wed, 24 Jun 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Corporation gears up to tackle the strike; buses to run on 80 key routes, while rural routes will be affected.
25 चालक किए भर्ती, सात चालक, 25 परिचालक होमगार्ड विभाग से लिए
विज्ञापन

कुल 182 रूट, बाहरी राज्यों के 20 रूट होंगे बंद
बंदला रूट पर नहीं भेजे जाएंगे वैकल्पिक चालक, आरटीओ से मांगी मदद

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने चालक परिचालक यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल से निपटने की तैयारी की है। निगम प्रबंधन ने वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था लागू करनी शुरू कर दी है ताकि बस सेवाएं प्रभावित न हों। इसके तहत 25 दिहाड़ी चालकों, सात अतिरिक्त चालकों और 25 परिचालकों को सेवाओं में शामिल किया गया है।
निगम का दावा है कि जिले के करीब 80 महत्वपूर्ण रूटों पर बस संचालन जारी रखने का प्रयास होगा। बिलासपुर में कुल 182 रूट हैं, जिन पर सामान्य तौर पर 113 बसें चलती हैं। अधिकांश रूट ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ते हैं, जहां हड़ताल का सबसे अधिक असर पड़ने की आशंका है। सीमित स्टाफ के चलते सभी रूटों पर बसें चलाना संभव नहीं होगा। आवश्यक और अधिक यात्री संख्या वाले मार्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। करीब 20 बाहरी जिलों और अन्य राज्यों के रूट पूरी तरह बंद करने पड़ सकते हैं। इनमें चंडीगढ़ के नौ, दिल्ली के चार, हरिद्वार के दो और अमृतसर के दो रूट शामिल हैं। यात्रियों को निजी वाहनों या अन्य विकल्पों का सहारा लेना पड़ सकता है। परिचालकों की कमी पूरी करने के लिए होमगार्ड जवानों की सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन


भर्ती नियम और बंदला रूट की व्यवस्था
भर्ती के लिए हिमाचली बोनाफाइड, दसवीं पास और तीन वर्ष पुराना हैवी व्हीकल लाइसेंस अनिवार्य था। आवेदकों को आपराधिक मामला लंबित न होने का शपथ पत्र भी देना होगा। निगम ने स्पष्ट किया है कि नए चालकों को बंदला रूट पर नहीं भेजा जाएगा। इस रूट पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के माध्यम से निजी बस चालकों का सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एस्मा का प्रभाव, हड़ताल से कई पीछे हटे
आवश्यक सेवाएं अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू होने से हड़ताल की स्थिति में बदलाव आया है। सूत्रों के अनुसार, कई चालक और परिचालक अब हड़ताल में शामिल होने से पीछे हट गए हैं। इससे निगम को उम्मीद है कि बस सेवाएं पूरी तरह बाधित नहीं होंगी। निगम और जिला प्रशासन आम जनता को राहत देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed