फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Corporation buses are closed, roads are in bad condition, people are craving for water too.

Bilaspur News: निगम की बस बंद, सड़कों की हालत खस्ता, पानी को भी तरस रहे लोग

Mon, 10 Nov 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 10 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Corporation buses are closed, roads are in bad condition, people are craving for water too.
विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं में लोगों की समस्याएं सुनते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग। संवाद
पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग बोले- कांग्रेस सरकार के दावों की पोल खुली
विज्ञापन

बोले, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण इलाकों की उपेक्षा चरम पर

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के मसवाड़, निहाण और धरेड़ा गांवों के लोग इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। कुठेड़ा-मसवाड़-निहाण-डुगली सड़क की हालत खस्ताहाल होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही निगम की बस सेवा भी लंबे समय से बंद है, जिससे ग्रामीणों को महंगे दामों पर टैक्सी हायर करनी पड़ रही है।

पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सड़क अब खड्ड का रूप ले चुकी है। सड़क की दुर्दशा के कारण कई टैक्सी चालक भी यहां आने से कतराने लगे हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। कहा कि मसवाड़ और निहाण क्षेत्र में लोगों को पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सिर्फ कागजों में विकास कार्य दिखाने में व्यस्त हैं। पूर्व मंत्री ने याद दिलाया कि मंत्री धर्माणी ने करीब डेढ़ वर्ष पहले इस क्षेत्र में एक अलग पेयजल टैंक तीन माह में बनाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक वहां पत्थर तक नहीं लगा। सरकार बनने के बाद मंत्री न तो इन गांवों में आए और न ही कोई विकास कार्य हुआ। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण इलाकों की उपेक्षा चरम पर है। सड़कें टूटी पड़ी हैं, पानी की सप्लाई ठप है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस मौके पर ईश्वर सिंह, तुलसी राम, नंद लाल, कुलदीप सिंह, जागीर सिंह, प्यार सिंह, सुनील कुमार, इंद्र सिंह, संजय कुमार, श्री राम और दलीप सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed