फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Corporation bus going from Shimla to Baijnath gasped midway

Bilaspur News: बीच रास्ते में हांफी शिमला से बैजनाथ जा रही निगम की बस

Sat, 30 Sep 2023 07:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
Corporation bus going from Shimla to Baijnath gasped midway
- हाईवे के बीच दो घंटे तक खड़ी रही बस
विज्ञापन

- यात्रियों को दूसरी बस से किया रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भरोसेमंद सवारी की बातें करने वाले हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें आए दिन कहीं न कहीं बीच सड़क पर खराब हो रही हैं। शनिवार को शिमला से बैजनाथ जा रही निगम की बस घुमारवीं के दकड़ी चौक पर खराब हो गई और सड़क के बीच खड़ी हो गई।

बस में सफर कर रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक जब तकनीकी खराबी दुरुस्त न हुई तो सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। वहीं, खराब बस का करीब दो घंटे तक सड़क पर मरम्मत कार्य चलता है। फिर बस ठीक नहीं तो बस को घुमारवीं बस अड्डा स्थित वर्कशॉप में दूसरे वाहन की मदद से ले जाया गया। वर्कशॉप में मरम्मत करने के बाद बस को करीब 2:30 बजे गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इससे पहले भी कई जगहों पर परिवहन विभाग की बसें सड़कों पर हांफती रही हैं। हाल ही में घुमारवीं के नजदीक शिमला जा रही परिवहन विभाग की बस खराब हुई थी। इससे पहले गांधी चौक के समीप परिवहन विभाग की बस हांफ गई थी। आए दिन परिवहन विभाग की बसें यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही हैं। हाल ही में परिवहन निगम की बस में सवारियां छाता खोलकर सफर करने की बात सामने आई थी। इस संदर्भ में निगम के बैजनाथ डिपो के अधिकारियों से संपर्क करने की भी कोशिश की गई, लेकिन किसी अधिकारी का पक्ष नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed