फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   corona warriors honoured today in bilaspur

महामारी में मोर्चे पर डटे रहे 27 कोरोना कर्मवीर सम्मानित

Wed, 10 Mar 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
corona warriors honoured today in bilaspur
बिलासपुर में सम्मान समारोह के दौरान मुख्यातिथि के साथ कोरोना कर्मवीर। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। अमर उजाला ने बुधवार को कोरोना काल में सेवाएं देने वाले विभिन्न विभागों और सामाजिक संस्थाओं के कर्मवीरों को सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में उपायुक्त रोहित जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि और पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने विशेष अतिथि शिरकत की। उन्होंने स्मृतिचिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर कर्मवीरों को सम्मानित किया। बिलासपुर के पूर्णम मॉल में प्रदेश सरकार के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय मंत्रालय के सदस्य सुमित अंकुर सिंह, ब्रिगेडियर जेएस वर्मा, प्रवेश चंदेल विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त रोहित जम्वाल ने कर्मवीरों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मवीर शब्द अपने आपमें ही बहुत बड़ा सम्मान है। कहा कि कोरोना के शुरुआती दौर में स्थिति बहुत नाजुक थी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भीषण गर्मी में 10-10 घंटे पीपीई किट पहनकर ड्यूटी दी। वहीं पुलिस विभाग ने भी ड्यूटी ईमानदारी से निभाई। अन्य लोगों ने भी कोरोना के समय में प्रशासन का सहयोग बिना किसी लोभ के किया, जो बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस दौर में हर वह व्यक्ति कोरोना योद्धा है जिसने अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि अमर उजाला इस तरह के कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाता है। वहीं सामाजिक न्याय मंत्रालय के सदस्य सुमित अंकुर सिंह ने कहा कि कोरोना काल ने हमें जीना सिखाया है और लोगों के साथ आपसी मेलजोल को भी बढ़ाया है। कार्यक्रम के रोटरी क्लब, ब्यास अस्पताल, अभि हेल्थ केयर, आईसीडीए, गोपाल महाजन सहयोगी रहे।
विज्ञापन

इनसेट
अभी कोरोना थमा नहीं है
पुलिस कप्तान बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने अमर उजाला की ओर से शुरू की गई मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जनसेवा करने वाले सभी कर्मवीर बधाई के पात्र हैं। कहा कि कोरोना अभी थमा नहीं है, सभी एहतियात बरतें। खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ये कोरोना योद्धा सम्मानित
नगर परिषद बिलासपुर से श्याम लाल, रामपाल व रोहित, पुलिस विभाग बिलासपुर से एएसआई नरेंद्र कुमार, एसएचओ सदर इंस्पेक्टर यशवंत व एलसी सीमा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. नैनसी गौतम, स्टाफ नर्स अति देवी, चतुर्थ श्रेणी कर्मी मदन लाल व प्रेस क्लब से अजय उपाध्याय को सम्मानित किया गया। वहीं श्री बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण समिति से मदन लाल, रितेश मेहता, राजकुमार सोनी, श्रीराम नाटक समिति डियारा सेक्टर से सुनील पवार, विशाल ठाकुर व सुखदेव, श्री नवदुर्गा संकीर्तन मंडल से दीपक पाटिल, संजीवन शर्मा व अजय चंदेल व महर्षि व्यास गोसेवा समिति से अनीश ठाकुर को सम्मानित किया गया। वहीं रेडक्रॉस सोसायटी से अमित व जल शक्ति विभाग से नरोत्तम दत्त व चेतराम और बिजली बोर्ड से जेई निशांत कुमार व सुखराम को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं दिनेश डोगरा, विशाल दीप और राजेंद्र को सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

बाक्स
40 किलोमीटर सफर कर सम्मान लेने पहुंचा मदन लाल
कर्मवीर सम्मान समारोह में सीएवसी तलाई के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मदन लाल को सम्मानित किया गया। मदन लाल बस में करीब 70 किलोमीटर सफर करके उपायुक्त और एसपी से सम्मान प्राप्त करने के लिए पहुंचा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लगातार अस्पताल में रहा। ताकि किसी को भी कोई समस्या का सामना न करना पड़े। उपायुक्त और एसपी से सम्मान पाकर खुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed