{"_id":"60abe2208ebc3e7518650c1c","slug":"corona-vaccination-in-bilaspur-bilaspur-news-sml371375199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 18 से 44 साल आयु के 1064 लोगों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 18 से 44 साल आयु के 1064 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में 18 से 44 साल तक की आयु के लोगों को कोरोना की वैक्सीनेशन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 12 केंद्र बनाए हैं। 1200 लोगों ने वैक्सीन लगवाने के लिए आवेदन किया था। लेकिन सोमवार को 1064 लोग ही वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचे। सीएच घुमारवीं में सबसे ज्यादा 100 लोगों ने और पीएचसी बेहल में सबसे कम 67 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई।
जिले में सुबह से ही वैक्सीनेशन शुरू हो गया था। कुछ वैक्सीन सेंटरों पर थोड़ी बहुत भीड़ देखने को मिली। कुछ वैक्सीनेशन सेंटरों पर लोग अपनी समयसारिणी के अनुसार पहुंचे। लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। शाम पांच बजे तक जिले में 1064 लोगों ने अपना वैक्सीनेशन करवाया।
जिले में सोमवार को राजकीय छात्र पाठशाला रौड़ा, पीएचसी भजौण, मलोखर, बेहल, भेरी, ऋषिकेश, कलोल, गेहड़वीं, तलयाणा, धधोल, पंतेहड़ा, बचत भवन घुमारवीं में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ प्रकाश ने बताया कि राजकीय छात्र पाठशाला रौड़ा में 98, पीएचसी भेरी में 80, कलोल में 93, गेहड़वीं में 91, ऋषिकेश में 86, मलोखर में 87, भजौण में 77, बेहल में 67, सीएच घुमारवीं बचत भवन में 100, पीएचसी धधोल में 99, तलयाणा में 97, पंतेहड़ा में 89 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वहीं 26 वरिष्ठ नागरिकों और 45 से 59 वर्ष तक की आयु के 16 लोगों का भी वैक्सीनेशन किया गया। अभी तक जिले में कुल 1,42,357 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। यह आंकड़े पहली और दूसरी दोनों डोज के हैं।