फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   corona vaccination in bilaspur

जिले में अब तक 1581 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण

Wed, 17 Feb 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination in bilaspur
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि आरएच बिलासपुर, सीएच पंजगाईं, सीएच घंवाडल, घुमारवीं और पीएचसी भाखड़ा में 229 फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए।
विज्ञापन

दूसरे चरण में जिले में अब तक कुल 1581 का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 195 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी दी गई है। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के 2844 अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पहले चरण में 84 फीसदी को टीके लग चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन विभागों के शेष बचे हुए अधिकारी और कर्मचारी नजदीक के खंड चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। ताकि समय रहते उनका टीकाकरण किया जा सके। उन्होंने बताया कि पहले चरण के टीकाकरण के दौरान किसी तरह का कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं दिखा है। वैक्सीन को लेकर लोगों को संदेह नहीं करना चाहिए। यह पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरे चरण में ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण के लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन

वैक्सीन की 28 दिन के बाद दूसरी डोज लगाई जाती है। इसके बाद 14 दिन शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाने में लगा देता है। दोनों टीके लगवाने के 14 दिन के बाद शरीर पर कोरोना वायरस का प्रभाव नहीं होगा या बेहद कम होगा। लेकिन मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed