{"_id":"5ed922f48ebc3e906700c353","slug":"corona-test-bilaspur-news-sml3347514174","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से कोरोना टेस्ट की लगा रहा गुहार, नहीं लिया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से कोरोना टेस्ट की लगा रहा गुहार, नहीं लिया सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। साथ लगती टकरेहड़ा पंचायत के कुलारू गांव में कुछ दिनों पहले गुड़गांव से एक ही परिवार के तीन लोग घर आए। इन्हें प्रशासन ने होम क्वारंटीन किया है। यह सभी 25 मई को घर लौटे थे।
पिछले तीन दिनों से इनमें से एक युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। उसने आशा वर्कर को इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि उसे खांसी और सर्दी लग रही है। प्रशासन लोगों के प्रति कितना सजग है इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन दिन से युवक की बात को अनदेखा कर रहा है। स्वास्थ्य कर्मी युवक को कहते हैं कि थोड़ी देर में एंबुलेंस आ जाएगी। आपका टेस्ट लिया जाएगा। इसके बावजूद युवक घर पर ही पड़ा है। वीरवार को युवक ने आशा वर्कर को फिर बताया कि उसे सर्दी लग रही है। आशा वर्कर ने भी तुरंत उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। थके-हारे युवक ने खुद एंबुलेंस को फोन किया तो उन्होंने भी टालमटोल किया। कहा कि जो अस्पताल में सैंपल लेते हैं वह कहीं दूसरी जगह गए हैं। आपको शुक्रवार को लेने आएंगे।
घुमारवीं अस्पताल के आला अधिकारी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि बरठीं से एंबुलेंस युवक को अस्पताल ले जाने के लिए निकल गई है। शीघ्र ही उसका कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया जाएगा। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कहा कि शीघ्र जानकारी जुटा कर एसडीएम घुमारवीं को कार्रवाई करने के आदेश दिए जाएंगे। युवक के सैंपल लेकर टेस्ट के लिए आईजीएमसी भेजा जाएगा।