फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   corona report positive of seven children in dadhol school

रावमापा दधोल में सात बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Thu, 28 Oct 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
corona report positive of seven children in dadhol school
रावमापा दधोल में कोरोना टैस्ट के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में पिछले दो दिनों से थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान बच्चों का तापमान अधिक आने के बाद भी स्कूल प्रधानाचार्य ने बच्चों के कोविड टेस्ट नहीं करवाए।
विज्ञापन

इसके बाद जब किसी व्यक्ति ने जिला प्रशासन और मीडिया को सूचित किया तो उसके बाद बीएमओ घुमारवीं की टीम ने स्कूल में पहुंचकर बच्चों के टेस्ट किए। कोविड जांच में स्कूल के सात बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके बाद स्कूल दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

रावमापा दधोल में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर स्कूल प्रधानाचार्य का गैर जिम्मेदाराना रवैया सामने आया है। जानकारी के अनुसार 26 अक्तूबर को सुबह स्कूल पहुंचे बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान तीन बच्चों का तापमान सौ से ऊपर आया और बच्चों को घर भेज दिया गया। 27 अक्तूबर को फिर से स्कूल में बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान करीब 25 बच्चों का तापमान सौ से ऊपर आया। लेकिन स्कूल प्रबंधन की तरफ से कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए, न ही जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया। 28 अक्तूबर को सुबह स्कूल आने वाले बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान यह आंकड़ा बढ़ गया और करीब 40 बच्चों का तापमान सौ से ऊपर पाया गया। इस बात का पता किसी स्थानीय व्यक्ति को चला, जिसने प्रशासन और मीडिया को इस बात की जानकारी दी। मीडिया ने बीएमओ घुमारवीं से बात की तो डॉक्टरों की टीम जांच के लिए स्कूल पहुंची। इस दौरान 93 बच्चों की जांच की गई, जिसमें से सात बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सारी प्रक्रिया से यहां सवाल उठ रहा है कि दो दिन से बच्चों में लक्षण दिख रहे थे। तीसरे दिन भी आंकड़ा बढ़ गया तो आखिर स्कूल प्रबंधन की तरफ से जांच क्यों नहीं करवाई गई। इस संबंध में स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि सात बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्कूल दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। स्कूल में आ रहे बच्चों का तापमान बढ़ रहा था। पहले जिन बच्चों का थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान तापमान ज्यादा आया था उन्हें स्कूल आने की मनाही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed