{"_id":"5f15df2a8ebc3e638f5668e2","slug":"corona-positive-in-bilaspur-three-people-bilaspur-news-sml3390246136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में गर्भवती सहित कोरोना के तीन नए मामले पॉजिटिव,66 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में गर्भवती सहित कोरोना के तीन नए मामले पॉजिटिव,66 पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। बिलासपुर जिले में एक गर्भवती महिला सहित तीन अन्य नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। इन तीनों कोरोना संक्रमितों के साथ अब जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 66 पहुंच गया है। इनमें सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया था। इसमें 47 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं और 19 लोगों का कोविड अस्पताल चांदपुर में भर्ती कराया गया है।
सीएमओ बिलासपुर डॉ.प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिला में कोरोना के तीन नए मामले पॉजिटिव आए हैं। जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है। इनमें 42 वर्षीय व्यक्ति गांव दून तहसील झंडूता का नागालैंड से 13 जुलाई को आया था। जिसे होम क्वारंटीन किया गया था। जबकि गांव कसोल मोरसिंगी तहसील घुमारवीं का एक दंपति है।
इनमें 31 वर्षीय व्यक्ति जो कि 13 जुलाई को दिल्ली से आया था। वहीं इसके साथ इसकी 27 वर्षीय पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। संक्रमित महिला गर्भवती है जिसके कारण दंपति को होम क्वारंटीन किया गया था। सीएमओ ने कहा कि महिला पांच माह की गर्भवती है। तीनों संक्रमितों को कोविड अस्पताल चांदपुर में भर्ती किया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है।