फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CORONA POSITIVE

एम्स साइट में 14 मजदूरों समेत जिले में 17 लोग कोरोना संक्रमित

Tue, 04 Aug 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
CORONA POSITIVE
बिलासपुर। बिलासपुर के एम्स साइट पर संगरोध में रखे बाहरी राज्यों से आए 14 और मजदूर कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसी के साथ एम्स में कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 पहुंच गई है। अभी तक एम्स में करीब 200 मजदूरों के ही सैंपल लिए गए हैं। एम्स में मजदूरों की कुल संख्या 2000 से 2200 के बीच में है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि एम्स में मंगलवार को 14 कोरोना के मामले एम्स साइट के आए हैं। सभी को एम्स साइट पर क्वारंटीन किया गया था। वहीं उन्होंने बताया कि एम्स कंटेनमेंट जोन से मजदूरों की कोरोना सैंपलिंग जारी है। एम्स के आसपास बाहरी राज्यों से आए मजदूरों की सुविधा के लिए राशन, सब्जी व रोजमर्रा के सामान की लगभग 28 दुकानें खुली हैं। सभी दुकानदार कोठीपुरा व आसपास के क्षेत्र के ही हैं। ऐसे में संक्रमितों के संपर्क में और कितने लोग आए हैं, इसका आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग अभी खंगाल रहा है। वहीं बिलासपुर में मंगलवार को कोरोना जांच के लिए आईजीएमसी भेजे गए 75 सैंपल में से 3 की देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को कोविड केंद्र चांदपुर शिफ्ट किया गया है। सीएमओ ने बताया कि पनौल गांव का एक 34 वर्षीय संक्रमित 30 जुलाई को बद्दी से आया था। इसे गृह संगरोध में रखा गया था। वहीं दूसरा 19 वर्षीय युवक यूपी से आया था और इसे बिलासपुर कॉलेज छात्र आवास में संस्थागत संगरोध में रखा गया था। तीसरा 47 वर्षीय संक्रमित बलद्वाड़ा मंडी का है। तबीयत खराब होने के कारण इसे 31 जुलाई को जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। सीएमओ डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने कहा कि एम्स के 14 मजदूरों सहित जिला में मंगलवार को कोरोना के कुल 17 मामले सामने आए हैं। वहीं संक्रमितों का कुल आंकड़ा 127 पहुंच गया है। 66 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, अन्य का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed