फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Corona increased in the district, 37 people positive in one day

Bilaspur News: जिले में बढ़ा कोरोना, एक दिन में 37 लोग पॉजिटिव

Sun, 02 Apr 2023 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Corona increased in the district, 37 people positive in one day
बिलासपुर। जिले में शनिवार को कोरोना की रिपोर्ट विस्फोटक आई है। शनिवार को 37 लोग कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव पाए गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 112 पहुंच गई है। एक्टिव मरीजों में से एक का उपचार कोविड हेल्थ सेंटर में चल रहा है। बाकी का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। शनिवार को 315 संदिग्धों की सैंपल लेकर जांच की गई। इनमें से 37 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दो मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना वायरस के पैर अब सभी उपमंडलों तक बढ़ चुके हैं। पॉजिटिव मामले जिले के हर क्षेत्र से आ रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में संक्रमण का फैलाव बड़ी संख्या में हो सकता है। उधर, जिले में कोरोना से बचाव के लिए अभी वैक्सीन नहीं पहुंची है। वैक्सीन नहीं होने से जिला अस्पताल का टीकाकरण केंद्र भी बंद कर दिया गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सभी खंड स्वास्थ्य अधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सर्दी, जुकाम आदि लक्षण होने पर कोरोना टेस्ट कराए और खुद को आइसोलेट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed