{"_id":"6082f7bd8ebc3ec35d0552cf","slug":"corona-city-councilors-will-make-people-aware-bilaspur-news-bilaspur-news-sml3683559101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना बचाव, नगर परिषद के पार्षद करेंगे लोगों को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना बचाव, नगर परिषद के पार्षद करेंगे लोगों को जागरूक
विज्ञापन
घुमारवीं में नगर परिषद की बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारी।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद में चुनिंदा प्रतिनिधियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद की अध्यक्ष रीता सहगल ने की। बैठक में नगर परिषद के विभिन्न वार्डों की समस्याओं को लेकर मंथन किया गया।
नगर परिषद की मासिक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। रीता सहगल ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिसमें नगर परिषद की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व स्थानीय पार्षद व आशा वर्कर को साथ लेकर हर वार्ड में लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। लोगों को कोविड में उपयोग होने वाली सामग्री भी वितरित की जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से धन्यवाद प्रस्तावित किया गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा, शहरी बेरोजगारी गांरटी योजना चलाई गई है। नगर परिषद क्षेत्र में जो भी नाले हैं, उनकी सफाई की जाएगी तथा उन पर सीमेंट युक्त बजरा डाला जाएगा।
शहर में लावारिस पशुओं से खेतों मे बीजी फसल को बचाने के लिए गो कैचर लगाए जाएंगे तथा मीट मार्केट की पार्किंग को एक साल में तीस हजार किराये पर दिया जाएगा। जिससे नगर परिषद की आय में बढ़ोतरी होगी। नगर परिषद द्वारा जो दुकानें बनाई गई हैं, उनकी मरम्मत की जाएगी तथा हैलीपेड की बाड़बंदी करने के साथ मेन गेट लगाया जाएगा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी जो कोरोना महामारी से मर रहे लोगों का दाह संस्कार कर रहे हैं, को प्रोत्साहन राशि 2100 रुपये दी जाएगी। इस बैठक में नगर परिषद के अधिकारियों सहित सभी पार्षदों ने भाग लिया।