फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   corona case in bilaspur

आईआरबीएन बटालियन के 17 जवानों समेत 88 लोग संक्रमित

Wed, 12 Jan 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
corona case in bilaspur
बिलासपुर। जिले में बुधवार को आईआरबीएन बटालियन के 17, 3 पुलिस कर्मचारियों समेत कोरोना के 88 नए मामले सामने आए हैं। बिलासपुर में कोविड के सक्रिय मामले 330 पहुंच गए हैं। 323 होम आइसोलेट किए गए हैं और 7 को कोविड अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि बुधवार को को रैपिड एंटिजन से 1543 सैंपल लिए गए जिनमें 87 की रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं। वहीं आरटीपीसीआर के 129 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। मंगलवार को शिमला भेजे गए सैंपलों में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल बिलासपुर में 258 सैंपल लिए गए जिनमें 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मार्कंडेय में 281 में से 14, श्री नयना देवी जी में 307 सैंपलों में से 42, घुमारवीं में 403 सैंपल में से 9, झंडूता में 416 सैंपल में से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं निजी अस्पताल से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट किया गया है। पांचवीं आईआरबीएन बटालियन बस्सी से 17 जवान, पुलिस स्टेशन स्वारघाट से 2 जवान व पुलिस लाइन बिलासपुर से एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेडिकल ऑफिसर सीएचसी पंजर्गाइं, आरएच बिलासपुर से 1 व पीएचसी बैहल से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने कहा कि जिला में अभी तक 4 लाख 15 हजार 185 लोगों में से 3 लाख 85 हजार 557 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। अभी तक 15051 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जबकि 14630 कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं 91 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वो कोविड नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed