बिलासपुर। स्कूलों में कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। रावमापा मोरसिंघी में 2 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि अभी स्कूल को बंद नहीं किया गया है। वहीं शनिवार को पांच बच्चों समेत 25 लोग संक्रमित हुए हैं।
सीएमओ डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि शनिवार को रैपिड एंटीजन से 1290 सैंपल लिए गए। इनमें 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी शिमला भेजे गए सैंपलों में 6 संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को लोअर निहाल हाउस नंबर 173 से 26 वर्षीय, आईपीएच कॉलोनी घुमारवीं से 62, बल्ह कंडैला से 17, लुहारवीं से 62, सिनेमा कॉलोनी बिलासपुर से 33, बंदला से 27, तहसीलदार कार्यालय घुमारवीं से 54, घ्याणा से 16, आईपीएच कॉलोनी घुमारवीं से 7, 3, 1, 32, बेमु भराड़ीघाट से 52, 36, साई फर्रा से 63, बरमाणा से 30, भजून से 22, मिहाड़ा से 45, समोह से 58, मैहरी काथला से 34, बरोटा से 90, मुडखर से 35, पुलिस स्टेशन घुमारवीं से 28, नस्वाल से 22 और कोटलू ब्राह्मणा से 40 वर्षीय पॉजिटिव हुए हैं।