{"_id":"60be66968ebc3e8de15b2369","slug":"corona-case-in-bilaspur-bilaspur-news-sml3728730134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सुधरे हालात, 70 फीसदी मरीजों ने कोविड को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सुधरे हालात, 70 फीसदी मरीजों ने कोविड को दी मात
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना की रफ्तार अब कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंचायत स्तर पर सैंपलिंग को लेकर जोर दिया जा रहा है। वह वैक्सीनेशन के कार्यों को अच्छे से किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं। अब जिले में कोरोना के 70 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं। 30 फीसदी मरीज ही संक्रमित बचे हैं।
बता दें जिले में कोरोना की दूसरी लहर के शुरू होते ही एक्टिव मामलों का आंकड़ा तीन हजार पहुंच गया था। जिले में मौतों के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी हुई थी। जिले में अभी तक कोरोना से 75 मौतें हो चुकी हैं। 40 मौतें कोरोना की दूसरी लहर में हुई हैं। जिले में मौतों के आंकड़े में बढ़ोतरी 13 मई से शुरू हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना सैंपलिंग पर ज्यदा जोर दिया। ताकि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। पुलिस प्रशासन ने भी लोगों को कोरोना संक्रमण के बारे में जागरूक किया जा रहा है। कोरोना नियमों की उल्लंघना करने वालों का चालान काटा जा रहा है। इसके चलते अब कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। जिले में पहले कोरोना के रोजाना 300 से अधिक मामले सामने आ रहे थे। लेकिन अब जिले में कोरोना के 50 से कम मामले देखने को मिल रहे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के आदेशानुसार पंचायत स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कोरोना सैंपलिंग पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी अपने काम को बखूबी निभा रहे हैं। इसके कारण अब हम कोरोना से छिड़ी जंग में जीतते हुए नजर आ रहे। लेकिन अभी भी हमें एहतियात बरतने की सख्त जरूरत है। जिले के कोविड केयर केंद्रों में केवल 2 मरीज उपचाराधीन हैं। जबकि हेल्थ केयर में 20 मरीज हैं। बाकी सभी बेड खाली हैं।