फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Contractors' patience has run out, they are furious over not receiving payments from their departments.

Bilaspur News: ठेकेदारों के धैर्य का बांध टूटा, विभागों से भुगतान न मिलने पर भड़के

Mon, 03 Nov 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 03 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Contractors' patience has run out, they are furious over not receiving payments from their departments.
कहा, पांच दिन में पेमेंट न हुई तो करेंगे धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, ट्रेजरी में टोकन लंबित होने से अटके बिल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के ठेकेदारों ने विभिन्न विभागों के किए गए कार्यों के भुगतान में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई है। ठेकेदारों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों ने उनसे कार्य तो पूरा करवा लिया, लेकिन लंबे समय से उनके बिलों का भुगतान नहीं किया गया है।

ज्ञापन में ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि विभागों ने उनके बिल पास कर दिए हैं, मगर ट्रेजरी कार्यालय में भुगतान के टोकन अभी तक लंबित पड़े हैं। इस कारण उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई ठेकेदार अपने परिवार का भरण-पोषण तक नहीं कर पा रहे हैं। ठेकेदारों ने कहा कि उन्होंने अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरा किया, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा है। इससे न केवल उनकी वित्तीय स्थिति बिगड़ रही है, बल्कि मजदूरों को भुगतान करना भी मुश्किल हो गया है। चेतावनी दी है कि यदि पांच दिन के भीतर उनके भुगतान नहीं किए गए तो वे मजबूरन धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि ट्रेजरी विभाग को निर्देश जारी कर लंबित टोकन जल्द पास करवाए जाएं, ताकि बकाया राशि का भुगतान मिल सके। इस मौके पर आशीष ढिल्लो, विनोद ठाकुर, विपिन ठाकुर, राकेश ठाकुर, रजनीश ठाकुर, पंकज ठाकुर, संजीव, चमन चौधरी, विशाल, थुमन, हंसराज, रामलाल, मखनु शर्मा, रतनलाल, अरुण, राहुल, निशांत सहित दर्जनों ठेकेदारों ने हस्ताक्षर किए। ठेकेदार संघ के अध्यक्ष सुनील ने कहा कि अगर सरकार और विभागों ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे सामूहिक आंदोलन का रुख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed