फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Contaminated sewage water remained on the road in Dakhadu Majra

Bilaspur News: दखड़ू माजरा में रास्ते में वह रहा सीवरेज का दूषित पानी

Wed, 25 Mar 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Contaminated sewage water remained on the road in Dakhadu Majra
बद्दी के दखड़ू माजरा में सड़क पर फैल रहा सीवरेज का दूषित पानी- संवाद। - फोटो : 1
स्थानीय लोगों को घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी क्षेत्र के दखड़ू माजरा गांव को जाने वाले मार्ग पर सीवरेज का गंदा पानी बहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक सप्ताह से सीवरेज लाइन के चैंबर टूटे होने के कारण गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क से गुजरते वाहनों के टायरों से गंदा पानी उछलकर लोगों पर गिर रहा है, जिससे लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं। सुबह के समय मंदिर और गोशाला जाने वाले लोगों को भी गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। पूर्व पार्षद सीता राम चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में कई मकान बने हुए हैं, जिनका सीवरेज सीधे सड़क पर आ रहा है। साई कांप्लेक्स के पास भी चैंबर लीकेज होने से गंदगी फैल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित विभाग को सूचित करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बद्दी में करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से बनी सीवरेज योजना लगभग दस साल पुरानी है, लेकिन घटिया पाइपों के कारण यह योजना समय से पहले ही खराब हो गई। अब इसके मरम्मत पर करीब 37 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, बावजूद इसके व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। इस संबंध में जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed