फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Consumers in Namhol area are troubled by power outages

Bilaspur News: नम्होल क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान

Mon, 19 Jan 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 19 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Consumers in Namhol area are troubled by power outages
अघोषित बिजली कटों से आम जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

लोगों ने बिजली बोर्ड से स्थाई समाधान करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। विद्युत उपमंडल नम्होल के अंतर्गत आने वाले अनुभाग दयोथ, जुखाला, नम्होल और छकोह क्षेत्रों में इन दिनों बिजली की आंख-मिचौली से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अघोषित बिजली कटों के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के रोजमर्रा के कामकाज तक ठप हो रहे हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली कब आएगी और कब जाएगी इसका कोई तय समय नहीं है। इससे न केवल घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि किसानों और छोटे कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। इस समस्या को लेकर महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र बलोरिया, नत्थू राम शर्मा, देवराज शर्मा, गीता राम शर्मा, बुद्धि सिंह ठाकुर सहित अन्य लोगों ने कहा कि बार-बार लग रहे अघोषित बिजली कटों से उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। सुबह के समय मशीन से घास काटना, बोरवेल से पानी भरना, घरेलू कार्य निपटाना और बच्चों की पढ़ाई तक बाधित हो रही है। बिजली बोर्ड के अनुसार बर्फबारी और बारिश न होने से विद्युत उत्पादन में कमी आई है। कांगू क्षेत्र में ओवरलोड होने के चलते गंगुवाल से विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जहां से सुबह 6:30 बजे से 11 बजे तक ही बिजली मिल पा रही है। इसी कारण नमहोल उपमंडल के विभिन्न फीडरों में प्रत्येक 20 मिनट का कट लगाना पड़ रहा है। सर्दियों में यह समस्या बनी रहेगी, जबकि गर्मियों में उत्पादन बढऩे पर हालात सामान्य हो जाएंगे। उधर, विद्युत उपमंडल नमहोल के सहायक अभियंता मुनीष कुमार ने बताया कि सर्दियों में विद्युत उत्पादन कम होने के कारण प्रत्येक फीडर में सुबह 20-20 मिनट के कट लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोठीपुरा स्कूल के पास 132 केवी का सबस्टेशन स्थापित किया गया है, जिसकी कांगू से एचटी लाइन बिछाई जानी बाकी है। लाइन के चालू होते ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या दूर हो जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed