फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Construction work on the Kiratpur-Manali four-lane highway slowed down the pace, while vehicles crawled along the old road.

Bilaspur News: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर निर्माण कार्य ने रोकी रफ्तार, पुरानी सड़क पर रेंगते रहे वाहन

Sun, 26 Jul 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Construction work on the Kiratpur-Manali four-lane highway slowed down the pace, while vehicles crawled along the old road.
विपिन राणा
दूसरे दिन पुराने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरे वाहन
विज्ञापन

40 किलोमीटर अतिरिक्त सफर और जर्जर सड़क ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्वारघाट कैंची मोड़ टनल-1 से मंडी भराड़ी चौक तक शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी सुबह 11 से शाम चार बजे तक यातायात बंद रहा। निर्माण कार्य के चलते वाहनों को पुराने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग से डायवर्ट किया गया। जर्जर और घुमावदार सड़क से होकर गुजरने के कारण यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। कई लोग अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच सके, जबकि व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों पर भी इसका असर देखने को मिला। पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रही। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन रेंगते रहे। जगह-जगह गड्ढों और संकरे मोड़ों के चलते सफर सामान्य दिनों की तुलना में काफी लंबा हो गया। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हुई जिन्हें तय समय पर अपने कार्यस्थल, शिक्षण संस्थानों या अन्य जरूरी कामों के लिए पहुंचना था। पुराने हाईवे से लोगों को 40 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ा।
इनसेट
कोचिंग का समय निकल जाएगा, अब देर से ही पहुंचूंगा
हमीरपुर निवासी राहुल कुमार चंडीगढ़ में कोचिंग क्लास के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें निर्धारित समय पर कोचिंग सेंटर पहुंचना था, लेकिन फोरलेन बंद होने के कारण पुराने मार्ग से जाना पड़ रहा है। इससे सफर काफी लंबा हो गया है और अब समय पर पहुंचना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पहले से जानकारी मिलती तो वह दूसरे रास्ते का विकल्प चुन सकते थे।
विज्ञापन

दो दिन से सड़क बंद है, कारोबार पर भी पड़ा असर
मंडी भराड़ी चौक स्थित विपिन राणा स्वीट शॉप के संचालक विपिन राणा ने बताया कि लगातार दो दिन तक फोरलेन बंद रहने का असर उनके कारोबार पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले ग्राहकों की संख्या कम हो गई है, जिससे बिक्री प्रभावित हुई है। उनका कहना था कि सड़क बंद होने का असर केवल यात्रियों पर ही नहीं बल्कि स्थानीय व्यापार पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेल ज्यादा लगेगा, इसलिए ट्रक यहीं खड़ा कर दिया
ब्रह्मपुखर बाग निवासी नारायण दास ट्रक लेकर बागरी जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुराने मार्ग से जाने पर लंबी दूरी तय करनी पड़ती और डीजल की खपत भी काफी बढ़ जाती। इसलिए उन्होंने मंडी भराड़ी चौक पर ही ट्रक खड़ा कर दिया। उनका कहना था कि शाम चार बजे फोरलेन खुलने के बाद ही आगे रवाना होंगे, ताकि अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके।

सड़क खराब है तो टोल भी माफ होना चाहिए
चकमोह निवासी श्यामलाल राजपुरा जा रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वारघाट वाला पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग अब काफी खराब हो चुका है। जगह-जगह गड्ढों और खराब सड़क के कारण सफर में बहुत समय लगता है। उन्होंने मांग की कि जब तक वैकल्पिक मार्ग की हालत नहीं सुधरती और लोगों को मजबूरी में उसी रास्ते से गुजरना पड़ता है, तब तक फोरलेन का टोल टैक्स भी माफ किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि लोगों से टोल तो लिया जा रहा है, लेकिन सुविधा के बजाय परेशानी मिल रही है।

विपिन राणा

विपिन राणा

विपिन राणा

विपिन राणा

विपिन राणा

विपिन राणा

विपिन राणा

विपिन राणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed