{"_id":"6743338602a9e401fe0007a9","slug":"construction-of-bagri-bhatoli-cable-bridge-will-pick-up-pace-again-rs-3-crore-released-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-127080-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बगड़ी-भटोली केबल पुल का निर्माण फिर पकड़ेगा रफ्तार, तीन करोड़ रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बगड़ी-भटोली केबल पुल का निर्माण फिर पकड़ेगा रफ्तार, तीन करोड़ रुपये जारी
Sun, 24 Nov 2024 07:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
सतलुज नदी पर बनने वाले पुल से दर्जनों पंचायतों की आबादी को होगा लाभ
- 240 मीटर लंबे और 50 फीट ऊंचे पुल का काम रुक गया था बजट के अभाव में
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के बगड़ी से भटोली के लिए बनाए जा रहे जीप योग्य केबल पुल का निर्माण फिर रफ्तार पकड़ेगा। इसका निर्माण बजट के अभाव में लटक गया था। लेकिन अब तीन करोड़ रुपये की किस्त जारी हो गई है। ऐसे में पुल के काम में अब गति आएगी।
सतलुज नदी पर बनाए जा रहे 240 मीटर लंबे और 50 फीट ऊंचे इस पुल के बनने से सलनू-खंगड़, हरलोग, बल्हचुराणी, पनोह, गैहरा, चलैहली के अलावा इसके आसपास की कई पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे। सतलुज नदी के आसपास बसे इन गांव के लोगों को नदी आर पार करने के लिए डैहर पुल और कंदरौर पुल से होकर जाना पड़ता है। इससे एक तो समय की बर्बादी होती है और दूसरे पैसे के लिए जेब भी ढीली करनी पड़ती है। जिन लोगों के पास वाहन की व्यवस्था नहीं थी उन्हें बगड़ी से भटोली तक जाने के लिए भी पूरा दिन लग जाता है। बसों के इंतजार में दिन गुजारना पड़ता था। लेकिन अब इस पुल के बन जाने के बाद यह दूरी मिनटों में तय होगी।
वहीं अन्य पंचायतों की दूरी भी कई किलोमीटर कम होगी। सदर विधानसभा के इस हिस्से में पुल बनने से सतलुज के आरपार के गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। लोगों को 10-12 किलोमीटर लंबे सफर से छुटकारा मिलेगा। पैदल राहगीरों के अलावा छोटी गाड़ियों की आवाजाही भी पुल से होगी। बता दें कि करीब 7 करोड़ रुपये से बनने वाले इस पुल का शिलान्यास 7 जनवरी 2022 को किया गया था। सितंबर 2022 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ। लेकिन दोनों पिलर बनाने के बाद निर्माण रुक गया। लेकिन अब एक बार फिर बजट जारी होने से इसके जल्द बनने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
कोट
पुल के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये जारी हुए हैं। पुल के लिए स्टील के ढांचे का निर्माण वर्कशॉप में किया जा रहा है। निर्माण साइट पर भी जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। - जीतराम ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग