Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Constitution Day celebrated at a Rishikesh school; information provided on fundamental rights and duties.

Bilaspur News: ऋषिकेश स्कूल में मनाया संविधान दिवस, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी

Fri, 27 Nov 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Constitution Day celebrated at a Rishikesh school; information provided on fundamental rights and duties.
ऋषिकेश स्कूल में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करते हुए विद्यार्थी। स्रोत: स्क
पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित, प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को दिलाया जागरूक नागरिक बनने का संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऋषिकेश में संविधान दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात:कालीन सभा में संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन और शपथ ग्रहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषणों के माध्यम से संविधान के निर्माण, महत्व और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विचार रखे।
विज्ञापन

इसके अलावा पोस्टर मेकिंग, आकर्षक स्लोगन लेखन और संविधान दिवस से संबंधित बैज एवं प्रतीक चिह्नों की ड्राइंग जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी करवाई गईं। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि पाल चौहान ने कहा कि भारतीय संविधान देश का सर्वोच्च कानून होने के साथ लोकतंत्र की आत्मा और मार्गदर्शक भी है। प्रत्येक विद्यार्थी को संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से जागरूक, जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनने का आह्वान किया।
विद्यालय के एनसीसी प्रभारी अब्दुल मजीद ने कहा कि संविधान के प्रति सम्मान, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा एक अच्छे नागरिक और जिम्मेदार कैडेट की पहचान हैं। एनसीसी कैडेट्स को स्वयं संविधान के मूल्यों का पालन करने के साथ समाज में भी जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता हरिचरण ने विद्यार्थियों को संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संविधान सभा के योगदान और भारतीय लोकतंत्र की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान हमें अधिकार देने के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा भी देता है। सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed