{"_id":"61ba34e680930e7f7a665177","slug":"constable-recruitment-test-in-bilaspur-from-17-december-bilaspur-news-sml393549579","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू होगी आरक्षी पदों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू होगी आरक्षी पदों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पुलिस में आरक्षी पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा बिलासपुर में 17 से 27 दिसंबर तक होगी। लुहणू मैदान आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए पुलिस महकमे ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस बीच, भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी मैदान की बाधा दूर करने के लिए तैयारियाें में जुटे हैं। बुधवार को भी बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थी लुहणू मैदान में लंबी कूद व ऊंची कूद के साथ दौड़ का अभ्यास करते नजर आए।
पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि उम्मीदवारों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटे पहले शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा के स्थान पर पहुंचना होगा। पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों परीक्षा स्थल पर मोबाइल ले जाना वर्जित होगा। शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा के समय किसी भी प्रकार का अनुचित आचरण वाले तथा नशा आदि करके आने वाले अभ्यर्थी को भर्ती से निष्कासित कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को भर्ती के दौरान कोविड से संबंधित आवश्यक सभी दिशा-निर्देशों की अनुपालना करना सुनिश्चित करना होगा। भर्ती चयन बोर्ड पर किसी भी तरह का अनुचित प्रभाव डालने वाले उम्मीदवार को सीधे ही अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीदवारों को अपने साथ कोई भी आभूषण या अन्य कीमती वस्तु न लाने की सलाह दी।
विज्ञापन
0
साथ लाने वाले जरूरी दस्तावेज
- भर्ती में अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड की कॉपी, एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो पीछे की तरफ से हस्ताक्षरित किया हुआ, बोनाफाइड हिमाचली का मूल प्रमाण पत्र, 10वीं कक्षा का मूल प्रमाण पत्र, आयु सत्यापन के लिए तथा 12वीं कक्षा का मूल प्रमाण पत्र, आरक्षण का लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण का मूल प्रमाण पत्र, पहचान के मूल प्रमाण के रूप में आधार कार्ड/वोटर कार्ड या कोई अन्य फोटो प्रिंटेड प्रमाण पत्र, मूल ड्राइविंग लाइसेंस उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने ड्राइवर संवर्ग के पदों के लिए आवेदन किया है।
0
- हिमाचल प्रदेश के आरक्षी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ लुहणू खेल परिसर के सिंथेटिक ग्राउंड में होगी। लंबी व ऊंची कूद हॉकी मैदान में होगी।