फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress protests against Chief Election Commissioner, burns effigy.

Bilaspur News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Wed, 30 Sep 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against Chief Election Commissioner, burns effigy.
जिला मुख्यालय पर रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
कांग्रेस ने इस्तीफे और निर्वाचन संबंधी फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की उठाई मांग
विज्ञापन

उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और उनके कार्यकाल में लिए गए निर्वाचन संबंधी फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई के साथ निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों की स्वतंत्र जांच एवं समीक्षा करवाने की मांग की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र की बुनियाद ह। इससे जुड़े फैसलों पर सवाल उठने की स्थिति में निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच करवाकर तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस महासचिव विकास ठाकुर, विवेक कुमार, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, गौरव शर्मा, जितेंद्र चंदेल और राजेंद्र ठाकुर सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed