फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   congress protest against bjp in namhol.

कांग्रेस ने ब्रह्मपुखर में फूंका भाजपा का पुतला

Mon, 09 Jan 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)। Updated Mon, 09 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
congress protest against bjp in namhol.
ब्रहम्पुखर में भाजपा का पुतला जलाते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

श्रीनयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्रह्मपुखर में भाजपा का पुतला जलाया। इस अवसर पर विधायक ने रणधीर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधायक रणधीर शर्मा जनता के हित से खिलवाड़ करके बाहरी दवाइयों के विक्रेताओं को संरक्षण दे रहे हैं।

विज्ञापन


जिला कांग्रेस प्रवक्ता सतपाल शर्मा, भगत सिंह वर्मा, शैलेंद्र भड़ोल, प्रेम राव और जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री राम शर्मा ने आरोप लगाया है कि आरएच बिलासपुर में विधायक के भाई इन धंधों में संलिप्त हैं। कुछ डॉक्टर मात्र बाहर के केमिस्टों की दवाइयां लिखते हैं और गरीब लोग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। अस्पताल के कुछ डॉक्टरों की लिखी गईं दवाइयां इसी दुकान पर मिलती हैं।
विज्ञापन


अवैध रूप से बिलासपुर अस्पताल के कांप्लेक्स में सरकारी दुकान पर कब्जा किया गया है। इसके अलावा एक सप्ताह पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने अपने बीडीओ ब्लॉक के जेई के साथ हाथापाई की थी। इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने एसएमओ और एमएस को भी घेरा है। उन्होंने एसएमओ और एमएस से पूछा है कि कई डॉक्टरों द्वारा की गई विभिन्न शिकायतों के बाद दुकानदार पर क्या कार्रवाई की गई ?
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने विधायक रणधीर शर्मा से पूछा है कि किस आधार पर वह उस डॉक्टर का पक्ष ले रहे हैं, जो दो करोड़ की दवाइयां अस्पताल में होने के बावजूद उनके भाई की दुकान सहित अन्य एक दुकानदार की दवाइयां बेचते हैं।


इस अवसर पर नरेश शर्मा, चेतराम, मुकेश शर्मा, रॉकी ठाकुर, मदन, अभिषेक, मुकेश, नरेंद्र सिंह, लोक चंद, अमर सिंह, राकेश, महेंद्र सिंह, बलदेव, रत्न लाल, योगराज, विकास, रामकृष्ण, पवन शर्मा, कमल किशोर, रोशन लाल, सुरेंद्र, राजेंद्र, संजू, रामपाल और श्याम लाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed