फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress pretends regarding the Constitution: Garg

संविधान को लेकर कांग्रेस करती है ढोंग : गर्ग

Fri, 24 Jan 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Congress pretends regarding the Constitution: Garg
घुमारवीं में आयोजित संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते पूर्व मंत्री राजेंद्र
-घुमारवीं भाजपा ने मनाया संविधान गौरव दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा घुमारवीं की ओर से शुक्रवार को घुमारवीं में संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डॉ. भीमराव आंबेडकर के फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

लोगों को संबोधित करते हुए राजेंद्र गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर संविधान को लेकर ढोंग करती है। भाजपा ने ही बाबा साहेब को सही मायने में सम्मान दिया है। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान डॉ. आंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। मोदी सरकार ने उनकी जन्म व कर्मभूमि में भव्य स्मारक का निर्माण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए पूछा कि इतने लंबे शासन के बावजूद कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न क्यों नहीं दिया। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे अपने अतीत से सबक लेना चाहिए और संविधान निर्माता आंबेडकर के प्रति ईमानदारी दिखानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता घुमारवीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने और भराड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष जोरावर सिंह पटियाल ने की। इस मौके पर घुमारवीं व भराड़ी भाजपा मंडल के महामंत्री पंकज चंदेल, ब्रहम दास गौतम, सरवन जमवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed