फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress only worked to put the burden of inflation on the public: Randhir

कांग्रेस ने सिर्फ जनता पर महंगाई का बोझ डालने का काम किया : रणधीर

Fri, 26 Apr 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Congress only worked to put the burden of inflation on the public: Randhir
- श्री नयनादेवी जी में बूथ विजय अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा के बूथ विजय अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को श्री नयनादेवी जी के बेहल, धरौट, नीला और बेहरड़ा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की अध्यक्षता विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने की।

रणधीर शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार दुख फैलाने वाली सरकार बन बैठी है। जब से कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई है केवल जनता के ऊपर महंगाई का बोझ डालने का कार्य कर रही है। पहले डीजल को 7 रुपये बढ़ाया और डिपो में दालों के मूल्य भी बढ़ा दिए। कांग्रेस की विधानसभा चुनावों में 10 गारंटियां झूठ का पुलिंदा साबित हो रही हैं। 300 यूनिट फ्री बिजली तो एक सपना ही रह गया है। यहां तक कि जो बिजली पूर्व की भाजपा सरकार ने मुफ्त में प्रदान करने का प्रयास किया था, उसमें भी गोलमाल हो रहा है। कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है जिसने पिछले 10 वर्षों में भारत को विश्व पटल पर एक अग्रणी राष्ट्र बना दिया है। 2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेस की सरकार में सिर्फ घोटाले नजर आते थे। दूसरी और 2014 से लेकर 2024 तक मोदी ने न खाया है न किसी को खाने दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को दसवीं लड़ख़ड़ाती और चरमराती अर्थव्यवस्था से निकलकर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी और तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed