फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress leaders sent memorandum to CM for action against Chitta smugglers

Bilaspur News: कांग्रेस नेताओं ने चिट्टा तस्करों पर कार्रवाई के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन

Wed, 27 Nov 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 27 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders sent memorandum to CM for action against Chitta smugglers
उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक को ज्ञापन सौंपते पूर्व विधायक बंबर ठाकुर। जागरूक पाठक
-भाजपा, जिला पुलिस पर लगाए कई आरोप, बोले नहीं पकड़े जा रहे मुख्य तस्कर
विज्ञापन

- चिट्टा तस्करों की संपत्तियों की जांच कर उसे जब्त करने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राज्य वरिष्ठ महासचिव एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के नेतृत्व में बिलासपुर सदर से संबंधित दर्जनों कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में जिले में बढ़ते चिट्टा तस्करी के मामले में गंभीर आरोप लगाए, इसकी जांच की मांग की।

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि यदि राज्य विजिलेंस से इस मामले की जांच करवाई जाए तो कई काले कारनामों से पर्दा उठ सकता है। कहा कि पुलिस के कुछ जवान जानबूझकर छोटे-मोटे चिट्टा तस्करों को पकड़कर खुद को पुरस्कार, पदोन्नति दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक एक भी बड़े चिट्टा तस्कर को पकड़ा नहीं गया जो बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चिट्टा तस्करी के बड़े नेटवर्क में कुछ भाजपा नेताओं की कथित मिलीभगत है जो इस अवैध कारोबार से भारी मुनाफा कमा रहे हैं। कहा कि इन तस्करों ने करोड़ों रुपये की संपत्तियां बना ली हैं। चिट्टा तस्करी के शिकार बन रहे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्हें सुधार गृहों में भेजकर उनका जीवन बचाया जा सकता है। सरकार से मांग की कि इस मामले में संलिप्त भाजपा नेताओं, तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त किया जाए। इस मुद्दे की जांच जल्दी से जल्दी होनी चाहिए, ताकि सैकड़ों युवाओं के भविष्य को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed