फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress government is not in the interest of employees: Gopaldas

कर्मचारियों के हित में नहीं है कांग्रेस सरकार : गोपालदास

Sat, 06 Apr 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congress government is not in the interest of employees: Gopaldas
- बोले, कर्मचारियों को हलके में ले रही प्रदेश सरकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व कर्मचारी नेता गोपालदास वर्मा ने कहा कि ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार कर्मचारियों के हित में नहीं है। जो भी प्रदेश सरकार आज कर रही है, प्रदेश का कोई भी वर्ग उससे खुश नहीं है। लोग इसका जवाब देंगे।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री में जयराम ठाकुर ने अपने पांच साल के कार्यकाल में कर्मचारियों के हितों के लिए काम किया। पांच साल में अतिरिक्त महंगाई भत्तों का भुगतान किया। उनके कार्यकाल में कर्मचारियों और पेंशनर को हर माह मेडिकल बिलों का भुगतान किया गया। कोरोना के समय में भी उन्होंने इस वर्ग का ध्यान रखा। आज सीएम और डिप्टी सीएम जयराम ठाकुर पर प्रश्न उठाते हैं। वह पहले यह बताएं कि 15 माह के कार्यकाल में स्वयं क्या किया। चुनावों से पहले कांग्रेस ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने में कांग्रेस नाकाम रही है। पेंशनरों को एरियर नहीं मिल रहा। चुनावों के समय कांग्रेस ने कहा कि हर महिला को 1500-1500 रुपये देंगे और आज यह कह रहे हैं कि कुछ ही महिलाओं को यह मिलेंगे। किस मुंह से कांग्रेस लोगों के बीच वोट मांगने जाएगी। कोई भी इनको वोट नहीं देगा। हर वर्ग आज कांग्रेस से परेशान है। आगामी समय में यह सरकार चारों खाने चित्त होगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक कर्मचारियों के लिए लड़ाई लड़ी और जीती भी हैं। यह सरकार कर्मचारियों को हलके में रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed