फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress government is creating hurdles in development works due to political malice: Katwal

कांग्रेस सरकार राजनीतिक द्वेष से विकास कार्यों में लगा रही रोड़े : कटवाल

Sun, 17 Nov 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 17 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Congress government is creating hurdles in development works due to political malice: Katwal
झंडूता के भड़ोलियां में सैनिक कैंटीन का शुभारंभ करते विधायक जीतराम कटवाल । जागरूक पाठक
विधायक ने भड़ोलियां में किया सैनिक कैंटीन का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकास की मुख्यधारा में शामिल होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के लोगों को एक और सौगात मिली है।
कोटधार क्षेत्र के भड़ोलियां में सैनिक कैंटीन शुरू हो गई है। त्रिशूल सैनिक कैंटीन का शुभारंभ रविवार को झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने किया। अहम बात यह है कि भूतपूर्व सैनिकों के साथ ही आम लोग भी इस कैंटीन से सस्ते दामों पर रोजमर्रा के सामान की खरीददारी कर सकेंगे। सैनिक कैंटीन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र कहे जाने वाले कोटधार की तस्वीर और तकदीर लगातार बदल रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से भाजपा की पूर्व सरकार के समय इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए। झंडूता विधानसभा क्षेत्र को नई पहचान दिलाने वाला बागछाल पुल इनमें से एक है, जो देश का सबसे लंबा सिंगल स्पैन कैंटीलीवर पुल है। हाल ही में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस विधानसभा क्षेत्र के लिए 8 सड़के मंजूर हुई हैं, जिनमें से 4 सड़कें कोटधार क्षेत्र को दी गई हैं। इनका काम भी शुरू हो चुका है।

भड़ोलियां में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का काम भी शुरू हो गया है। इससे पशुपालक लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में नंद-नगरांव पुल और कुट बौंगड़ पेयजल योजना जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण काम भी शुरू किए थे, लेकिन प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार राजनीतिक द्वेष भावना से इन विकास कार्यों में रोड़े अटका रही है। किसी भी क्षेत्र के विकास के मामले में इस तरह की घटिया राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है। कैंटीन के शुभारंभ के बाद विधायक ने मलरांव और झंडूता पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। बाकी समस्याओं के निपटारे के लिए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोपहर बाद के समय उन्होंने झंडूता में भाजपा कार्यालय में बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed