फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress government discriminating against assembly constituencies of BJP MLAs: Randhir Sharma

भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों के साथ भेदभाव कर रही कांग्रेस सरकार : रणधीर शर्मा

Thu, 06 Feb 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 06 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Congress government discriminating against assembly constituencies of BJP MLAs: Randhir Sharma
- प्रवक्ता बोले, तथ्यहीन बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे सुक्खू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं श्री नयना देवी जी विधानसभा के विधायक रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस के नेताओं पर तथ्यहीन बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है।

परिधि गृह बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक प्राथमिकता की बैठक का भाजपा विधायकों ने इसलिए बहिष्कार किया क्योंकि पिछले दो साल से विधायक प्राथमिकता में डाली गई योजनाओं को धन की स्वीकृति तक नहीं हुई है। मुख्यमंत्री विरोधाभास वाले बयान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पहले कहा कि भाजपा विधायक वाले 10 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 700 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की, लेकिन कल ही उन्होंने यह आंकड़ा बदल दिया और कहा कि 421 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इसके अलावा पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि के विकास कार्य की स्वीकृति बता रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री ने इसी विधानसभा क्षेत्र के लिए 124 करोड़ रुपये के विकास कार्य की स्वीकृति दिखाई है। मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री दोनों ही जनता को गुमराह कर रहे हैं। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के तहत लोक निर्माण विभाग की चार सड़कें और जनशक्ति विभाग की तीन योजनाएं पिछले दो साल से नाबार्ड के पास डीपीआर के साथ स्वीकृत पड़ी हैं, लेकिन उनकों पैसा नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक वाले विधानसभा क्षेत्रों में परियोजनाएं की राशि आ गई है, लेकिन भाजपा विधायकों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार और कांग्रेस के नेताओं ने अपना रवैया नहीं बदला तो आने वाले समय में भाजपा एक जन आंदोलन खड़ा करेगी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed