फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress burnt the effigy of BJP in Namhol, there was loud sloganeering.

Bilaspur News: नम्होल में कांग्रेस ने जलाया भाजपा का पुतला, जमकर हुई नारेबाजी

Thu, 23 Oct 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of BJP in Namhol, there was loud sloganeering.
नम्होल में भाजपा का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म के मामलों में उठाई सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

स्वारघाट (बिलासपुर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुखाला ने नम्होल में भाजपा के खिलाफ खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नम्होल में विरोध रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। नम्होल चौक पर भाजपा का पुतला जलाया गया।


प्रदर्शन के दौरान दुष्कर्मियों को फांसी दो और भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में मनुवादी विचारधारा फैलाकर समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है, और भाजपा इस विचारधारा को संरक्षण दे रही है। पूर्व कांग्रेस महासचिव विकास ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भाई और पूर्व सांसद बेटे पर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर भाजपा नेता चुप क्यों हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि इन मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में और भी उग्र आंदोलन किए जाएंगे। इस मौके पर घ्याल पंचायत के उप प्रधान देशराज ठाकुर, खारसी सभा के महासचिव राजेश ठाकुर, कुलवीर भडोल, सुमन ठाकुर, रंजीत सिंह, अशोक कुमार, जिया लाल, लेख राज ठाकुर, पवन कुमार और रंजीत ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed