फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress broke the basic spirit of the Constitution to stay in power: Satti

कांग्रेस ने सत्ता में रहने के लिए किया संविधान के मूल भाव को तोड़ा : सत्ती

Fri, 24 Jan 2025 08:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
Congress broke the basic spirit of the Constitution to stay in power: Satti
-संविधान में किए गए 106 में से 75 संशोधन कांग्रेस शासनकाल में हुए
विज्ञापन

- डॉ. आंबेडकर को कांग्रेस ने किया है हमेशा उपेक्षित
देश के सर्वांगीण विकास, हर व्यक्ति की आकांक्षाओं के अनुरूप है भारतीय संविधान : सत्ती

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोठीपुरा स्थित आंबेडकर भवन में भाजपा का जिलास्तरीय कार्यक्रम संविधान गौरव अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल सत्ती मौजूद रहे।
सतपाल सत्ती ने कहा कि भारतीय संविधान देश के सर्वांगीण विकास और हर व्यक्ति की आकांक्षाओं के अनुरूप है। कहा कि यह संविधान निर्माण का 75वां वर्ष यानी अमृत काल का समय है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान की सराहना की और कहा कि उन्होंने संविधान में सभी धर्मों, जातियों और वर्गों का ध्यान रखा। सत्ती ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी ने सत्ता में बने रहने और वोट बैंक की राजनीति के लिए संविधान के मूल भाव को तोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि संविधान में किए गए 106 संशोधनों में से 75 संशोधन कांग्रेस शासनकाल में हुए, जो पार्टी के राजनीतिक स्वार्थ को दर्शाते हैं। कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने डॉ. आंबेडकर को हमेशा उपेक्षित किया। उन्होंने कहा कि आंबेडकर धारा 370 और 35ए के प्रबल विरोधी थे, लेकिन नेहरू ने शेख अब्दुल्ला को खुश करने के लिए उसे लागू किया। कहा कि आंबेडकर को 1952 के लोकसभा चुनाव में हराने के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी ने उनके खिलाफ काम किया। दशकों तक उन्हें भारत रत्न से वंचित रखा और अंततः यह सम्मान अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में दिया गया।
विज्ञापन

सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए संविधान की मूल भावना को बदला। इंदिरा गांधी ने बिना किसी संसदीय चर्चा के संविधान में 'सेक्युलर' और 'सोशलिस्ट' शब्द जोड़कर संविधान को अपनी विचारधारा के अनुकूल बनाने का प्रयास किया। कांग्रेस पर पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और डॉ. आंबेडकर के प्रति दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राव के निधन के बाद कांग्रेस ने उनके पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय में रखने तक से इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आंबेडकर को उनके निधन के बाद दिल्ली में दाह संस्कार का सम्मान तक नहीं दिया गया और उनका स्मारक बनाने में भी अड़चनें लगाईं। इस अवसर पर श्री नयना देवी विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल, झंडूता मंडल अध्यक्ष रस्म सिंह चंदेल, लोअर मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह पप्पी, मंडल अध्यक्ष नंद लाल ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष मान सिंह धीमान, भाजपा जिला महामंत्री बृज लाल ठाकुर, युवा मंडल अध्यक्ष मनोज चंदेल और महामंत्री राम पाल चौधरी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed