फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress appoints in-charges for four assembly constituencies.

Bilaspur News: कांग्रेस ने चार विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभारी

Fri, 28 Aug 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Congress appoints in-charges for four assembly constituencies.
जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की द्वितीय मासिक बैठक में मौजूद नेता और अन्य। स्रोत: कांग्रेस
अनुराग पंडित बने जिला कांग्रेस के प्रशासनिक एवं संगठनात्मक महासचिव
विज्ञापन

जिला कांग्रेस की मासिक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की द्वितीय मासिक बैठक इंदिरा भवन कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा की गई। इस दौरान जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी और जोन इंचार्ज नियुक्त किए गए।
अधिवक्ता अनुराग पंडित को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रशासनिक एवं संगठनात्मक महासचिव नियुक्त किया गया। सदर विधानसभा क्षेत्र में जीतराम और सुरेंद्र ठाकुर, श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में बंत सिंह चंदेल और रणवीर सिंह, झंडूता विधानसभा क्षेत्र में राजेश ठाकुर और अब्दुल रहमान तथा घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में मानिंदर सिंह चंदेल और अमरजीत कौर को प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जोन इंचार्ज भी नियुक्त किए गए। पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त प्रभारियों और जोन इंचार्ज को संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में आगामी दिनों में कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनहित से जुड़े मुद्दों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने नवनियुक्त प्रभारियों और पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने का आह्वान किया। बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष परसराम, प्रदेश महासचिव रमेश चौहान, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, प्रदेश महासचिव विकास ठाकुर सहित सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

वन महोत्सव पर लगाए 100 से अधिक पौधे
मासिक बैठक से पहले कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वन महोत्सव के अवसर पर बंदला रोड स्थित गोपाल मंदिर के पास पौधरोपण किया। इस दौरान 100 से अधिक पौधे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed