फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress always considered mother power as vote bank: Katwal

कांग्रेस ने मातृ शक्ति को हमेशा वोट बैंक समझा : कटवाल

Tue, 09 Apr 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Congress always considered mother power as vote bank: Katwal
- विधायक बोले- मोदी सरकार ने आधी आबादी के लिए किया 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान
विज्ञापन

- महिलाओं का समाज में विशेष स्थान, इनके बिना नहीं की जा सकती समाज की कल्पना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महिलाओं का समाज में विशेष स्थान है। उनके बगैर समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसे ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने आधी आबादी के लिए जहां 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया, वहीं उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कारगर योजनाएं भी शुरू कीं। इसके विपरीत कांग्रेस ने समाज के अन्य वर्गों की तरह मातृ शक्ति को भी हमेशा केवल वोट बैंक समझा। यह बात झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के तहत मंगलवार को घंडीर पंचायत के विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

विधानसभा चुनाव के समय महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की कांग्रेस की गारंटी इसका प्रमाण है। सवा साल तक कांग्रेस ने इस गारंटी को पूरा करने की जहमत नहीं उठाई। अब लोकसभा चुनाव को देखते हुए उसने बजट का प्रावधान किए बगैर फिर से इसी गारंटी का शिगूफा छोड़ दिया। महिलाओं को गुमराह करने के लिए उनसे फॉर्म तक भरवाने शुरू कर दिए, लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। इस चुनाव में मातृ शक्ति कांग्रेस को सबक सिखाकर अपने साथ हुए धोखे का बदला लेगी। जीतराम कटवाल ने केंद्र सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व में अपनी विशेष पहचान बनाई है। पूरी दुनिया में भारत के नाम का डंका बज रहा है। पिछले 10 वर्ष से यह देश चहुंमुखी विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कहा कि आधे से ज्यादा भारत गांवों में बसता है। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री ने बजट का मुख और विकास का रुख गांवों की ओर मोड़ा है। विकास के मामले में गांवों को प्राथमिकता देने से झंडूता क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर भी बदल रही है। बागछाल व नंद नगरांव जैसे पुल तथा पानी की कुटबौंगड़ जैसी बड़ी स्कीम इसका प्रमाण है। इससे पहले सुबह के समय उन्होंने हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में घंडीर में खबड़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ ही भागवत कथा सप्ताह की कलश यात्रा में भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed