फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Concrete jetty will be built at Luhnu Ghat for Rs 1.80 crore, construction started

Bilaspur News: लुहणू घाट पर 1.80 करोड़ रुपये से बनेगी कंक्रीट की जेटी, निर्माण शुरू

Sun, 22 Dec 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Concrete jetty will be built at Luhnu Ghat for Rs 1.80 crore, construction started
विकास की बात
विज्ञापन

- झील पार से मुख्यालय आने वाले लोगों को दलदल की परेशानी से मिलेगा छुटकारा
- झील की सैर करने आने वाले पर्यटकों को भी होगा फायदा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गोबिंद सागर झील किनारे लुहणू घाट पर जेटी (घाट तक जाने का रास्ता) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 200 मीटर लंबी कंक्रीट की इस जेटी का निर्माण 1.80 करोड़ रुपये से किया जा रहा है।
जेटी का निर्माण होने के बाद झील के उस पार से मुख्यालय आने वाले लोगों की जलस्तर कम होने पर दलदल से होकर गुजरने की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके अलावा झील में बोट के माध्यम से सैर करने वाले लोगों और पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा। निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी लुहणू घाट पर पहुंच गई है। जेटी के निर्माण के लिए निशानदेही भी कर दी गई है। जेटी लुहणू घाट से लेकर झील के जलस्तर के सबसे निचले बिंदु तक बनाई जाएगी। करीब तीन साल पहले जेटी के निर्माण की कवायद हिमाचल प्रदेश रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन ने शुरू की थी। इसका निर्माण विश्व बैंक की फंडिंग से किया जा रहा है। जेटी के दोनों और रेलिंग और लाइट रेलिंग भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि गोबिंद सागर झील का जलस्तर फरवरी से लेकर सितंबर तक कम रहता है। जलस्तर कम होने से दलदल(स्लिट) बाहर निकल जाती है। झील के उस पर उपमंडल झंडूता और घुमारवीं आठ पंचायतों के सैंकड़ों लोग, स्कूली बच्चे रोजाना मोटर बोट के माध्यम से मुख्यालय पहुंचते हैं। जब जलस्तर कम होता है तो दलदल के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों के कपड़े, जूते आदि गंदे हो जाते हैं। कई बार तो लोग दलदल में फंस तक जाते हैं। इसके अलावा मोटर बोट संचालकों को भी बोट को किनारे लगाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जेटी के निर्माण के इन सब लोगों की यह समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed