फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Conclusion of the Gugga Puran at Shri Gugga Temple

Bilaspur News: श्री गुग्गा मंदिर में गुग्गा पुराण का समापन

Fri, 28 Aug 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Conclusion of the Gugga Puran at Shri Gugga Temple
श्री गुग्गा मंदिर भटेड़ में भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
भटेड़ में श्रद्धालुओं ने सुनी कथा, समापन पर भंडारे का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा क्षेत्र के भटेड़ गांव स्थित श्री गुग्गा मंदिर में चल रहे सात दिवसीय गुग्गा पुराण का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। कथा व्यास सुरेशानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को गुग्गा देव की महिमा, धार्मिक प्रसंगों और सनातन परंपराओं से अवगत करवाया। सात दिनों तक मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर पूजा-अर्चना की। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के प्रधान संजय शर्मा, सचिव नीलम शर्मा और कोषाध्यक्ष हरीश भारद्वाज ने आयोजन में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed