फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Concern expressed over missionary activities in the provincial meeting of Vishwa Hindu Parishad

Bilaspur News: विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय बैठक में मिशनरी गतिविधियों पर जताई चिंता

Thu, 05 Dec 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 05 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Concern expressed over missionary activities in the provincial meeting of Vishwa Hindu Parishad
-गतिविधियों को रोकने के लिए ग्रामीण स्तर पर समितियां बनाने का प्रस्ताव
विज्ञापन

-कार्यकर्ताओं से समाज को जागरूक करने ,सतर्क रहने की अपील की

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की एक दिवसीय प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देशपांडे ने मिशनरियों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे लव जिहाद और धर्मांतरण अभियानों पर विशेष रूप से चिंता जताई गई है।
देशपांडे ने कार्यकर्ताओं से समाज को जागरूक करने और इस प्रकार की गतिविधियों पर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम इस दूषित मानसिकता और अनिश्चितता को रोकें और संघर्ष को नए स्तर तक ले जाएं। देशपांडे ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों का उदाहरण देते हुए कहा कि एक विशेष समुदाय का अत्याचार पूरे विश्व को दूषित वातावरण की ओर ले जाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन हिमाचल के लोग इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। बैठक में प्रदेश भर से आए प्रांत कार्यकारिणी के नेताओं ने भी मिशनरी गतिविधियों के कारण बढ़ते धर्मांतरण की समस्या पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 से 15 दिसंबर तक बजरंग दल द्वारा शौर्य दिवस मनाया जाएगा। 23 से 31 दिसंबर तक धर्म रक्षा दिवस मनाया जाएगा। देशपांडे ने मिशनरी गतिविधियों को रोकने के लिए ग्रामीण स्तर पर समितियां बनाने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने बताया कि अधिकतर धर्मांतरण एससी, एसटी वर्ग में हो रहे हैं, लेकिन विश्व हिंदू परिषद के सेवा कार्यों के कारण इस पर कुछ हद तक नियंत्रण हुआ है। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष केशव वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री लेखराज राणा, प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। वर्मा ने प्रदेश में विश्व हिंदू परिषद की आठ विभागों और 123 प्रखंड समितियों के माध्यम से देशभक्ति की भावना जागृत करने का कार्य जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed