फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Completion of 35 days beautician course in Harlog Panchayat

Bilaspur News: हरलोग पंचायत में 35 दिन के ब्यूटीशियन कोर्स का समापन

Fri, 28 Apr 2023 04:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
Completion of 35 days beautician course in Harlog Panchayat
-शिविर में 70 महिलाओं और युवतियों ने लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरलोग में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चल रहे 35 दिन के ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर में लगभग 70 महिलाओं और युवतियों ने प्रशिक्षण लिया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। स्थानीय महिलाओं ज्योति, ऊषा, डिंपल, संतोष, नीलम, रीना और पल्लवी ने बताया कि इस शिविर से महिलाओं में नई ऊर्जा और शक्ति का संचार हुआ है। महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ा है। प्रशिक्षक परमजीत कौर ने बताया कि यह कोर्स महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायक होगा। बिलासपुर, घुमारवीं, झंडूता और श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्रों में इस शिविर के पूर्ण होने पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की ओर से इन प्रशिक्षित महिलाओं और युवतियों को प्रमाणपत्र बांटे जाएंगे। पंचायत प्रधान नरोत्तम ने हरलोग में यह प्रशिक्षण शिविर करवाने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि हरलोग, रोहिणी, चहलेली और त्युंनखास पंचायत में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया है। प्रशिक्षण शिविर के समापन पर ग्राम पंचायत प्रधान नरोत्तम, पूर्व जिला परिषद सदस्य व प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य प्रोमिला चंदेल, समाजसेवी अजय शर्मा और प्रशिक्षक परमजीत कौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed