{"_id":"651570424b220a4fd1036174","slug":"compensation-should-be-given-for-crops-destroyed-by-rain-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-6311-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बारिश से तबाह फसलों का दिया जाए मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बारिश से तबाह फसलों का दिया जाए मुआवजा
विज्ञापन
-भाजपा किसान मोर्चा ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। भाजपा किसान मोर्चा ने भारी बरसात से तबाह हुई फसलों का किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं के मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा है कि भारी बारिश के कारण जिले और प्रदेश के किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इतना ही नहीं कई जगह तो खेतों का नामोनिशान ही मिट गया है। इस कारण किसानों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।
उन्होंने कहा है कि जो थोड़ी-बहुत फसल बची थी, उसे लावारिस पशु चट कर गए हैं। प्रभावित किसानों को प्रदेश सरकार ने अभी तक किसी प्रकार की राहत प्रदान नहीं की है। इससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट देखी जा सकती हैं। बिलासपुर में कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक करीब 26 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि बागवानी विभाग को 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से जिन किसानों के खेत भारी बारिश के कारण बह गए हैं, उन्हें ठीक करवाने के लिए डंगे आदि लगवाने की भी मांग की है। इसके साथ ही बारिश के कारण बेघर हुए उन लोगों को मकान बनाने के लिए सरकारी भूमि दिए जाने की वकालत की है, जिनके पास मकान बनाने के लिए जगह नहीं बची है।