फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Committee will be formed for the arrangements of Shri Laxmi Narayan Temple

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की व्यवस्थाओं के लिए पांच सदस्यीय कमेटी होगी गठित

Fri, 10 Dec 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Committee will be formed for the arrangements of Shri Laxmi Narayan Temple
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समूह जिला बिलासपुर की बैठक के दौरान उपस्थित उपायुक्त पंकज राय और अन्य? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समूह और महर्षि श्री मार्कंडेय मंदिर की व्यवस्थाओं को और चाक-चौबंद किया जाएगा। मंदिर न्यास की दो अलग-अलग बैठकों में इस बाबत कई अहम फैसले लिया गए। बैठक का आयोजन बचत भवन में उपायुक्त एवं आयुक्त मंदिर न्यास पंकज राय की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

बैठक में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाने का निर्णय लिया गया। समिति में एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर, एसडीओ लोक निर्माण विभाग तथा गैर सरकारी सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर न्यास की किराए पर दी गई दुकानों का किराया सीधा खाते में जमा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर न्यास द्वारा किराये पर दी गई दुकानों की नपाई करने तथा बाजार मूल्यों के हिसाब से किराया तय करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जो दुकानदार किराया नहीं दे रहे है उन्हें 15 दिन के अंदर किराया देने के लिए निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन

किराये का भुगतान न होने पर दुकानों को किसी अन्य को आवंटित किया जाए। बैठक में सर्वसम्मति से सराय भवन व लंगर हाल को शादी में प्रयोग करने के लिए 11 हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से किराया निर्धारित करने का फैसला किया गया। उपायुक्त ने जिला विकास अभिकरण के अधिकारियों को सराय भवन व लंगर भवन की दो मंजिलों को बनाने के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंदिर की दुकानों का किराया बढ़ाने व वसूलने, चल-अचल संपत्ति का रजिस्टर तैयार करने, मंदिर की मरम्मत तथा पुराने भवन को गिराने व सफेदी करवाने आदि मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठकों में एसडीएम सदर सुभाष गौतम, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी, तहसीलदार हरि सिंह यादव, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समूह बिलासपुर के न्यासी तथा महाऋषि श्री मार्कंडेय के न्यासी भी उपस्थित रहे।
शादियों के लिए 11 हजार में मिलेगा बड़ा हाल
मंदिर न्यास श्री मार्कंडेय मंदिर मार्कंडेय की बैठक में भी कई अहम फैसले लिए गए। मंदिर की 11 दुकानों का अनुबंध करने और किराया न देने वाले दुकानदारों से दुकानें खाली करवाने, चल-अचल संपत्ति का रिकॉर्ड बनाए रखने तथा मंदिर आय-व्यय का ऑडिट करवाने के बारे में चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर में बड़े हाल में होने वाली शादियों के लिए 11 हजार रुपये, छोटे हाल के 5 हजार 100 रुपये किराया दर तय की गई। एसडीएम की स्वीकृति से गरीब लोगों के लिए 31 सौ रुपये प्रतिदिन का किराया निर्धारित किया गया है।

मंदिर में पूजा-पाठ आदि के लिए 500 रुपये प्रतिदिन प्रति कमरा की दर से भी किराया तय किया गया। उपायुक्त ने तहसीलदार सदर को मंदिर परिसर की भूमि की निशानदेही शीघ्र करवाने तथा परिसर में रखे कबाड़ की नीलामी को 20 दिनों के अंदर करने निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम सदर को मंदिर परिसर में बड़ी गाड़ियों की पार्किंग की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed