{"_id":"3aee5e3ea37692e4ddd1354779f74985","slug":"committee-apeals-not-to-be-plot-owner-from-lease-holder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीजधारकों से मालिक नहीं बनने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीजधारकों से मालिक नहीं बनने की अपील
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Mon, 30 Nov 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाखड़ा बांध विस्थापितों ने 999 वर्ष की लीज पर मिले प्लॉटों को मलकीयत में बदलने के निर्णय को विस्थापित विरोधी करार दिया है। सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति का मानना है कि एक समझौते के अधीन दिए गए आवासीय प्लॉटों को मलकीयत में बदलने के सरकार के निर्णय से विस्थापितों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
मलकीयत मिलने के बाद उन पर हाउस टैक्स के अलावा न जाने कितने प्रकार के टैक्स का बोझ डाल दिया जाएगा। समिति ने रविवार शाम बैठक कर सभी विस्थापितों से आग्रह किया है कि वे किसी भी झांसे में न आएं। इन प्लॉटों का मालिक बनने के लिए किसी प्रकार की प्रक्रिया को न अपनाएं।
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी पार्क में समिति के महामंत्री जयकुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विस्थापितों से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कहा गया कि प्लॉटों को मलकीयत में बदलने से विस्थापितों को हर साल हाउस टैक्स सहित अन्य हजारों रुपये के टैक्सों का बोझ सहना पड़ेगा।
विज्ञापन
साथ ही, शांतिपूर्वक रह रहे विस्थापित परिवारों के घरों में संपत्ति के विवाद भी पैदा हो जाएंगे। बैठक में सर्वसम्मति से सभी विस्थापित परिवारों से आग्रह किया गया कि वे अपने हित में इन प्लॉटों को लीज व्यवस्था में रहने दें और किसी भी सूरत में मलकीयत में परिवर्तित न करवाएं।
ये रहे बैठक में मौजूद
इस अवसर पर नंद किशोर शर्मा, डॉ. नरेंद्र सांख्यान, गोपाल दास, हरीश चौहान, राजेंद्र, जेके नड्डा, रामगोपाल डोगरा, राम सिंह, अनिल चंदेल, राजेंद्र, जगदीश कौंडल, राजकुमार टाडू, कमलेंद्र कश्यप, हंसराज कपिल, ओंकार कौशल, नंदलाल राही व अमृत नड्डा उपस्थित रहे।
छह को रणनीति बनाएंगे विस्थापित
समिति के महामंत्री जय कुमार ने बताया कि समिति की अगली बैठक शहर के रौड़ा सेक्टर में स्थित बाबा बंगाली पार्क में छह दिसंबर को होगी। इसमें इस विषय को लेकर आगामी रणनीति तैयार होगी। उन्होंने विस्थापितों से इस बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।