{"_id":"612e7a018ebc3e494b23c331","slug":"college-classes-starts-today-bilaspur-news-sml3822616160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के कॉलेजों में माइक्रो प्लान के तहत लगेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के कॉलेजों में माइक्रो प्लान के तहत लगेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले में सभी कॉलेजों में पहली सितंबर से नियमित कक्षाएं लगेंगी। एक कक्षा में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को बैठाने के आदेश दिए गए हैं। वहीं कॉलेजों में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों और शिक्षकों-गैर शिक्षकों को प्रवेश दिया जाएगा। माइक्रो प्लान के अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को अलग-अलग दिन कॉलेजों में बुलाया जाएगा।
कॉलेजों में एसओपी का सख्ती से पालन करना होगा। जिले के सभी कॉलेजों में सैनिटाइजेशन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 1 सितंबर से ऑफ लाइन कक्षाएं लगाई जाएंगी।
एक कमरे में सिर्फ 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही बैठाने के लिए कहा गया है। विद्यार्थियों को कॉलेज में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। कोरोना नियमों की पालना के लिए कॉजेलों में बच्चों पर नजर रखी जाएगी। हर कॉलेज ने बच्चों की संख्या के अनुसार माइक्रो प्लान बनाया है। डिग्री कॉलेज बिलासपुर की प्राचार्य वसुंधरा राजन भारद्वाज ने बताया कि माइक्रो प्लान के अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को अलग-अलग दिन में बुलाया जाएगा। सोमवार व मंगलवार को प्रथम वर्ष, बुधवार व वीरवार को द्वितीय वर्ष और शुक्रवार व शनिवार को तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी।