फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   college classes starts today

जिले के कॉलेजों में माइक्रो प्लान के तहत लगेंगी कक्षाएं

Wed, 01 Sep 2021 12:20 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
college classes starts today
बिलासपुर। जिले में सभी कॉलेजों में पहली सितंबर से नियमित कक्षाएं लगेंगी। एक कक्षा में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को बैठाने के आदेश दिए गए हैं। वहीं कॉलेजों में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों और शिक्षकों-गैर शिक्षकों को प्रवेश दिया जाएगा। माइक्रो प्लान के अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को अलग-अलग दिन कॉलेजों में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेजों में एसओपी का सख्ती से पालन करना होगा। जिले के सभी कॉलेजों में सैनिटाइजेशन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 1 सितंबर से ऑफ लाइन कक्षाएं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

एक कमरे में सिर्फ 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही बैठाने के लिए कहा गया है। विद्यार्थियों को कॉलेज में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। कोरोना नियमों की पालना के लिए कॉजेलों में बच्चों पर नजर रखी जाएगी। हर कॉलेज ने बच्चों की संख्या के अनुसार माइक्रो प्लान बनाया है। डिग्री कॉलेज बिलासपुर की प्राचार्य वसुंधरा राजन भारद्वाज ने बताया कि माइक्रो प्लान के अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को अलग-अलग दिन में बुलाया जाएगा। सोमवार व मंगलवार को प्रथम वर्ष, बुधवार व वीरवार को द्वितीय वर्ष और शुक्रवार व शनिवार को तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed