{"_id":"66683a0f42e0e9a3510e1dc9","slug":"cold-water-splashed-to-celebrate-nadda-becoming-minister-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-118683-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नड्डा के मंत्री बनने की खुशी में लगाई ठंडे पानी की छबील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नड्डा के मंत्री बनने की खुशी में लगाई ठंडे पानी की छबील
विज्ञापन
-युवा बोले, जेपी नड्डा का मंत्री बनना जिले के लिए गर्व की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भारत सरकार में दूसरी बार स्वास्थ्य मंत्रालय मिलने की खुशी में औहर के युवाओं ने ठंडे पानी की छबील लगाई। युवाओं ने इस दौरान राहगीरों को ठंडा पानी वितरित किया।
औहर पंचायत के पूर्व पूर्व प्रधान देशराज शर्मा की अगुवाई में युवाओं ने जहां राहगीरों को ठंडा पानी मिलाया। साथ ही तरबूज भी बांटे। युवाओं ने कहा कि जिले के लिए गर्व की बात है कि जगत प्रकाश नड्डा को दूसरी बार केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। नड्डा के दोबारा से मंत्री बनने से एम्स में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। नड्डा के प्रयासों से ही इस पहाड़ी प्रदेश को देश का सर्वोच्च स्वास्थ्य संस्थान एम्स मिला था। इस मौके पर देशराज शर्मा ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के मंत्री बनने से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद फाइलों में बंद हो गए 1400 करोड़ रुपये गोबिंद सागर में जलमग्न मंदिरों को पुनर्स्थापित करने की योजना के सिरे चढ़ने की संभावना है। इस योजना के मूर्त रूप लेने से जिले में पर्यटन व्यवसाय बढ़ेगा और स्वरोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर गौरव शर्मा, भारत भूषण ठाकुर, प्रदीप कुमार, मनोहर लाल और पंकज नड्डा मौजूद रहे।