{"_id":"61c20db64e568467b674b65f","slug":"cm-tour-of-bilaspur-bilaspur-news-sml394220413","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की रैली का देने आया हूं न्योता : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की रैली का देने आया हूं न्योता : जयराम
विज्ञापन
घुमारवी पंहुचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत करते हुए।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वह 27 दिसंबर को मंडी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र की रैली के लिए संसदीय क्षेत्र के लोगों को न्योता देने आया हूं। बड़ी काशी के बाद अब छोटी काशी मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली भव्य व ऐतिहासिक होगी।
घुमारवीं पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में लगभग एक लाख लोग प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड की वजह से लंबे अंतराल के बाद हिमाचल प्रदेश में आ रहे हैं। उनका हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव है। 27 दिसंबर को मंडी में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 11 हजार करोड़ रुपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
बूथ स्तर तक करें प्रस्तावित रैली का प्रचार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मिलन पैलेस घुमारवीं में हुई बैठक में हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर 27 दिसंबर को मंडी में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों पर मंथन कर दिशा-निर्देश जारी किए गए। सीएम ने कहा कि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं इस बड़े इवेंट का प्रचार बूथ स्तर तक करें। सुनिश्चित करें कि संगठन द्वारा तय की गई संख्या तय समय पर मंडी के पड्डल मैदान पर पहुंचे। वह सभी प्रदेश वासियों को इस इवेंट में शामिल होने का निमंत्रण देते हैं। इस मौके पर परिवहन एवं उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधानसभा की उप सचेतक एवं विधायक कमलेश कुमारी, प्रदेश महासचिव त्रिलोक जम्वाल, विधायक सुभाष ठाकुर, जीत राम कटवाल, बिलासपुर भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, जिला महामंत्री नवीन शर्मा, घुमारवीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री राजेश शर्मा व मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।