फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cm sukhu bilaspur president droupadi murmu aiims convocation 2026

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा: स्वागत के लिए बिलासपुर पहुंचे सीएम, एम्स में पहले दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Tue, 06 Oct 2026 10:17 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 06 Oct 2026 10:17 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत और एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को बिलासपुर पहुंचे। लुहणू हेलीपैड पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद सीएम सड़क मार्ग से एम्स के लिए रवाना हुए। राष्ट्रपति समारोह में 92 प्रशिक्षुओं को डिग्री प्रदान करेंगी, जबकि पांच प्रशिक्षुओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
cm sukhu bilaspur president droupadi murmu aiims convocation 2026
सीएम सुक्खू का बिलासपुर में स्वागत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बिलासपुर दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति के स्वागत और एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को बिलासपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जैसे ही लुहणू हेलीपैड पर उतरा, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से एम्स बिलासपुर के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हो रही हैं। उनके दौरे को देखते हुए एम्स परिसर से लेकर आवाजाही वाले मार्गों तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।

विज्ञापन


92 प्रशिक्षुओं को मिलेंगी डिग्रियां
एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों से शिक्षा और प्रशिक्षण पूरा करने वाले 92 प्रशिक्षुओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें वर्ष 2020 बैच के 43 एमबीबीएस विद्यार्थी, 2023 बैच के 14 एमडी-एमएस चिकित्सक, 2022 बैच के 26 नर्सिंग विद्यार्थी और नौ पैरामेडिकल विद्यार्थी शामिल हैं। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच प्रशिक्षुओं को स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


सुबह 10:35 बजे एम्स पहुंचेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 10:35 बजे एम्स बिलासपुर परिसर पहुंचेंगी। इसके करीब 10 मिनट बाद यानी 10:45 बजे दीक्षांत समारोह शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में राष्ट्रपति विद्यार्थियों को डिग्रियां और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति सुबह 11:55 बजे एम्स हेलीपैड से मनाली के लिए रवाना होंगी।

Trending Videos

कई प्रमुख हस्तियां रहेंगी मौजूद
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के एम्स पहुंचने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के बिलासपुर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति के स्वागत और दीक्षांत समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सुरक्षा के लिए 250 जवान तैनात
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए एम्स परिसर और उनके आने-जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। करीब 250 पुलिस और होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है।
इसके अलावा घागस और जबली में भी यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान जरूरत के अनुसार यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। राष्ट्रपति के दौरे और एम्स के पहले दीक्षांत समारोह को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है।

राष्ट्रपति के आगमन से पहले राज्यपाल से मिले सीएम सुक्खू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के एम्स बिलासपुर आगमन से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एम्स परिसर में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राष्ट्रपति के दौरे और एम्स के पहले दीक्षांत समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रपति समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed