50 रुपये प्रति महीने में ठिकाने लगेगा कूड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषदों में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। खुले में शौच नियंत्रण को लेकर उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सफाई व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नगर परिषद बिलासपुर, घुमारवीं, श्री नयनादेवी जी और नगर पंचायत शाहतलाई क्षेत्र को खुला शौचमुक्त बनाने के साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बिलासपुर को आदेश दिए कि बिलासपुर शहर में घर-घर कूड़ा एकत्रित करने की प्रक्रिया आरंभ करें। इसके लिए प्रत्येक मकान मालिक से 50 रुपये प्रति महीना एकत्रित किए जाएंगे। प्रथम चरण में एक मार्च से शहर के चंगर, कोसरियां और डियारा वार्ड में यह योजना शुरू की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि तीनों वार्ड के घरों से कूड़ा एकत्रित करने के लिए प्रक्रिया एक मार्च से आरंभ होगी। उपायुक्त ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश किए कि कोसरियां व डियारा से कूूड़ा एकत्रित करने के लिए वहां के प्रमुख लोगों से बैठक कर निर्णय लें। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. चांद प्रकाश शर्मा, एसडीएम सदर हरीष गज्जू, एसडीएम घुमारवीं आदित्य नेगी, सहायक आयुक्त (एलआर) शशिपाल शर्मा, नगर परिषद बिलासुपर, श्री नयनादेवी जी और घुमारवीं के कार्यकारी अधिकारी, नगर पंचायत शाहतलाई के सचिव, आईपीएच विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।